हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के सीकरी मोहल्ला रोड, बल्लभगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने 2 वर्षीय सौतेले बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रनबीर सिंह (36) पुत्र निवासी गांव सिशता, जिला हाथरस (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में सीकरी मोहल्ला रोड, बल्लभगढ़ में किराए पर रह रहा था और रेहड़ी लगाने का काम करता है।जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले करीब 5–7 वर्षों से बल्लभगढ़ में रह रहा था। पास में रहने वाली एक महिला का पति लगभग एक साल पहले उसे छोड़कर चला गया था। महिला के पहले पति से तीन बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ा चार साल, दूसरा दो साल और सबसे छोटा करीब पांच महीने का है। आरोपी के परिजनों ने महिला से उसकी शादी करवाई थी, जो कि नवंबर माह में हुई थी।बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही आरोपी का महिला के बच्चों को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी बच्चों को साथ रखने के लिए तैयार नहीं था और उनसे नफरत करता था। इसी कारण उसने बच्चों को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।25 जनवरी की शाम, आरोपी दो वर्षीय बच्चे को खेलने के बहाने कमरे से बाहर ले गया और किराए के कमरे से कुछ दूरी पर एक सूनसान स्थान पर बच्चे को पटक-पटक कर मार डाला। इसके बाद वह बच्चे को वापस कमरे में ले आया। जब पत्नी ने बच्चे की हालत के बारे में पूछा तो आरोपी ने बताया कि बच्चा सीढ़ियों से खेलते वक्त गिर गया।महिला को शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदेह के आधार पर आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने सौतेले बेटे की हत्या करना कबूल कर लिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।इस संबंध में थाना प्रभारी सेक्टर-58 विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी ने बच्चों से नफरत के चलते वारदात को अंजाम दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!