जिले में तीन दिन बाद मंगलवार को कोरोना के दो नए केस मिले हैं। नए संक्रमित मरीजों में सेक्टर-4 की 49 वर्षीय महिला और एक स्कूल प्रिंसिपल शामिल है। कोविड-19 टीम ने मरीजों की कान्टेक्ट व ट्रैवल हिस्ट्री करने में जुट गई है, ताकि दोनों मरीजों के संपर्क में आए लोगों के जल्द से जल्द सैंपल टेस्ट कराकर उनमें कोरोना संक्रमण की पहचान की जा सके।
