पूर्व सीएम एवं इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा हरियाणा के सीएम को भी बदल दें तो क्लेश कट जाए, पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का तो दिवालिया पिट चुका है। उन्होंने पूर्व सीएम की सफाई को झूठ बताया। चौटाला ने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर हर युवा को सरकारी नौकरी देंगे, चाहे मुझे फांसी हो जाए। बता दें कि इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व सीएम ओपी चौटाला रविवार काे जाट धर्मशाला में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे।

इस दौरान ओपी चौटाला ने हरियाणा की गठबंधन सरकार के साथ पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा पर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व सीएम ने 25 सितंबर की पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की जयंती पर होने वाले समारोह के लिए निमंत्रण दिया। चौटाला ने कहा कि उनके जेल जाने के लिए पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा द्वारा जो अपना बचाव वाला बयान दिया है वो झूठ है। चौटाला ने शायराना अंदाज में कहा कि मारने वाले के सींग पकड़ लें पर, झूठ बोलने वाले का क्या करें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!