रोहतक, उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने नगर की पेयजल व सीवर से संबंधित समस्याओं का स्थाई समाधान करने के लिए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त आज लघु सचिवालय के सभागार में पेयजल व सीवर के मुद्दे को लेकर नगर निगम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग तथा सभी नगर पार्षदों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।


उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि नगर के सभी 22 वार्डों में पेयजल व सीवर से संबंधित समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम के दोनों संयुक्त आयुक्त, एक्सईएन व एसडीओ के साथ एक-एक वार्ड की गली-गली में पैदल निरीक्षण करके सीवर व पेयजल से संबंधित समस्या की मूल जानकारी एकत्रित करेंगे और साथ ही उनके समाधान के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। सीवर व पेयजल समस्या को लेकर उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने के निर्देश दिए। इस व्हाट्सएप ग्रुप में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त, एक्सईएन, एसडीओ व सभी पार्षदों को शामिल किया जाएगा। ग्रुप में पार्षद अपने-अपने वार्ड से संबंधित समस्या का उल्लेख करेंगे। संबंधित अधिकारी उक्त समस्या का समाधान करने के बाद व्हाट्सएप ग्रुप पर ही अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए की प्रत्येक वार्ड में तैनात किए गए सफाई कर्मचारियों की सूची व उनका मोबाइल नंबर भी ग्रुप पर डाला जाएगा ताकि संबंधित पार्षद को पता लग सके कि उसके वार्ड में कितने सफाई कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की सीवर कनेक्शन लगाने वाले रजिस्टर्ड प्लंबर की सूची भी ग्रुप पर डाली जाए।


उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि नालियों की सफाई के लिए अलग से टेंडर जारी किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को सुझाव दिया कि पानी की उपयोगिता के लिए हर जरूरी स्थान पर माइक्रो एसटीपी स्थापित किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि जो डेयरी अभी तक शहर से बाहर नहीं गई है उन पर नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई करें। उन्हें नोटिस जारी करके डेयरियों को सील किया जाए। पार्षदों का कहना था कि एक बड़े इलाके में डेयरी की वजह से निकलने वाले गोबर से सीवर जाम की समस्या बनी रहती है। जब तक जिला को सुपर सकर मशीन नहीं मिल जाती तब तक पड़ोसी जिला सोनीपत से सुपर सकर मशीन लेकर सीवरों की सफाई का कार्य करवाया जाए।


उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि डिस्पोजल व बूस्टर आदि की मांग भविष्य को ध्यान में रखते हुए अमरूत टू में डाला जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अमरूत दो में कोई भी ऐसी गली ना बचें, जिसमें पेयजल व सीवर पाइपलाइन ना हो। उपायुक्त ने कहा कि वे स्वयं भी नगर के कुछ वार्डों की गलियों का दौरा करके पेयजल व सीवर से संबंधित समस्या का पता लगाएंगे। बैठक में सभी 22 वार्डों के पार्षदों में एक-एक करके अपने-अपने वार्ड से संबंधित समस्या का उल्लेख इस बैठक में किया और समाधान बारे भी सुझाव दिए।

डीसी धीरेंद्र खडग़टा के कायल हुए अधिकारी व पार्षद :-
नगर के सभी 22 पार्षदों अधिकारियों को बैठक में उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा के लंबे अनुभव का लाभ मिला उल्लेखनीय है कि उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा रोहतक में असिस्टेंट कमिश्नर अंडर ट्रेनिंग के अलावा नगर निगम के आयुक्त के पद पर भी कार्य किया है। इस दौरान धीरेंद्र खडग़टा पेयजल व सीवर से संबंधित समस्या का समाधान करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने शहर के प्रत्येक हिस्से का दौरा करके धरातल पर समस्या को जाना था और समाधान के बारे में भी पूरा खाका तैयार करके अधिकारियों को दिया था। आज की बैठक में उपायुक्त ने एक कक्षा के अध्यापक की तरह बॉर्डर पर नक्शा बनाकर संबंधित अधिकारियों को बताया कि इस क्षेत्र में कौन सी समस्या है और उसका समाधान कैसे हो सकता है। उपायुक्त ने अधिकारियों को एक-एक नाले, सीवर व ड्रेन बारे बोर्ड पर नक्शा बनाकर दिखाया। उन्होंने साथ ही बताया कि समस्या का समाधान करने के लिए कौनसे कदम उठाने होंगे। उपायुक्त की इस कार्य शैली को देखकर सभी पार्षद उनके कायल हो गए।


बैठक में नगर निगम के मेयर राम अवतार वाल्मीकि, नगर निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता, संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के एक्सईएन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व बिजली निगम के अधिकारियों के अलावा सभी वार्डों के पार्षद मौजूद थे।


ये पार्षद रहे मौजूद :-


वार्ड एक के पार्षद अक्षय कुमार, वार्ड दो की श्रीमती आशालता, वार्ड तीन की श्रीमती ज्योति, वार्ड चार की श्रीमती रिंकू, वार्ड पांच से सुरेश चंद्र, वार्ड छह की श्रीमती नीरा भटनागर, वार्ड सात से कपिल नागपाल, वार्ड आठ से श्रीमती अंजू सैनी, वार्ड नौ से बिजेंद्र सिंह, वार्ड दस से श्रीमती मनीषा, वार्ड 11 के परिक्षित देशवाल, वार्ड 12 के सुशील, वार्ड 13 की श्रीमती कृष्णा, वार्ड 14 की श्रीमती कंचन खुराना, वार्ड 15 की अनीता, वार्ड 16 की श्रीमती मुक्ता, वार्ड 17 की श्रीमती डिंपल जैन, वार्ड 18 की श्रीमती बेबी रानी, वार्ड 19 के विजय कुमार गोयल, वार्ड 20 के श्री प्रवीन कौशिक, वार्ड 21 के बिजेंद्र सिंह, वार्ड 22 की श्रीमती सुमन मौजूद रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!