रोहतक के पीजीआईएमएस की नर्सिंग एसोसिएशन 15 साल से अलाउंस बढ़ाने की मांग कर रही है। इसी मांग को लेकर एसोसिएशन ने 15 दिसंबर से 20 दिसंबर तक काले बिल्ले लगाकर काम किया था। इसके बाद 28 दिसंबर को दो घंटे की हड़ताल की थी। इसके बाद भी सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी है।

इस पर एसोसिएशन ने आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। पीजीआईएमएस को ज्ञापन देकर 16 जनवरी से सामूहिक हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। एसोसिएशन के प्रधान विकास फौगाट ने बताया कि पिछले 15 सालों से सरकार से अपनी लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद भी अभी तक सरकार ने उनकी मांगे मानने के तरफ कोई भी कदम नहीं बढ़ाया है। इसके चलते सभी नर्सिंग स्टाफ में रोष है और सभी ने एकमत से 16 जनवरी को सामूहिक अवकाश लेने का निर्णय लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!