रोहतक के कलानौर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 निवासी सोमवीर के यहां बुधवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोर 90 हजार रुपए और 3 लाख के आभूषण चोरी कर ले गए।
पीड़ित को घटना की जानकारी सुबह हो सकी। इस बीच आसपास के लोगों के साथ कलानौर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। इससे घटना का खुलासा किया जा सके।
