रोहतक में सिविल अस्पताल के अंदर सुविधाओं को बढ़ाने पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार ने सिविल अस्पताल को अपग्रेड करते हुए 100 से 200 बैड करने की मंजूरी दे दी है। साथ ही अस्पताल में हर टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

सिविल सर्जन डॉ. रमेश के मुताबिक सिविल अस्पताल के अंदर मॉडर्न उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके साथ ही 50 बैड का क्रिटिकल केयर यूनिट व नई एम्बुलेंस की सुविधा भी मरीजों को दी जाएगी। अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज मिले, इसका ध्यान रखा गया है।

सिविल सर्जन डॉ. रमेश ने बताया कि सिविल अस्पताल में मरीजों को प्राइवेट लैब व पीजीआई में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि सिविल अस्पताल के अंदर ही सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, ब्लड एनालाइजर, डिजिटल एक्स-रे की सुविधा दी जाएगी, जिससे मरीजों को काफी लाभ होगा।

सिविल सर्जन डॉ. रमेश से मिली जानकारी के अनुसार बजट में सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे जिले के कई सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर हो जाएगी। सरकार ने एमबीबीएस की 1482 सीट बढ़ाने का प्रावधान किया है।

सीएमओ डॉ. रमेश ने बताया कि सिविल अस्पताल में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट बनाई जाएगी। इसमें मरीजों को इंसेटिव केयर यूनिट (आईसीयू), आइसोलेशन वार्ड, आइसोलेशन रूम, एमसीएच, हाई डिपेंडेंस यूनिट (एचडीयू), आपातकालीन यूनिट, ऑपरेशन थिएटर, लेबर डिलीवरी रिकवरी रूम (एलडीआर) की सुविधाएं दी जाएंगी।

सीएमओ डॉ. रमेश ने बताया कि सिविल अस्पताल में 200 बैड की सुविधा अगले वर्ष तक शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही अन्य सुविधाओं को लेकर भी जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। मरीजों को अस्पताल में बेहतर सुविधा देना लक्ष्य है, जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!