भारत की ओलंपियन रेसलर विनेश फोगाट को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वह वादा पूरा किया जो उन्होंने पेरिस ओलंपिक के दौरान किया था। ओलिंपिक के फाइनल में प्रवेश करने पर नायब सैनी ने कहा था कि किसी भी कारण से विनेश ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो, लेकिन वह हम सभी के लिए चैंपियन है। हमारी सरकार ने फैसला किया है कि विनेश फोगाट का पदक विजेता की तरह स्वागत और सम्मान किया जाएगा। विनेश फोगाट ने कुछ दिन पहले विधानसभा में नायब सैनी को उनका यह वादा याद दिलाया था जिसके बाद यह ऐलान किया था।

विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में रेसलिंग के फाइनल में पहुंची थी लेकिन वह डिस्क्वालिफाई हो गई थीं। हालांकि नायब सैनी ने तब ऐलान किया था कि वह विनेश को भी वही सम्मान और अवॉर्ड देंगे जो कि देश के सिल्वर मेडलिस्ट को मिलता है। कुछ दिन पहले विनेश फोगाट ने विधानसभा में मुद्दा उठाया था कि पेरिस ओलंपिक को आठ महीने बीतने के बावजूद उन्हें पुरस्कार राशि नहीं मिली है

हरियाणा सरकार की सिल्वर मेडल की नीति के तहत 3 तरह के लाभ मिलते हैं। इनमें नकद पुरस्कार के रूप में 4 करोड़ रुपए, ग्रुप ए OSP नौकरी, और HSVP का प्लाट शामिल होता है। खिलाड़ी किसी एक चीज को चुन सकते हैं। विनेश फोगाट अब विधायक हैं तो सरकारी नौकरी के विकल्प को चुन नहीं सकती। ऐसे में वह बाती दोनों लाभ में से वह क्या लेना चाहती हैं, इसलिए उनसे विकल्प के बारे में पूछा जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!