हास्टल में आने-जाने पर लड़कियों को रजिस्टर में पूरी एंट्री करनी पड़ती है। काफी बार हास्टल से जाने के बाद वह देरी से पहुंचती है तो अभिभावक परेशान हो जाते हैं।

इस समस्या को हल करने के लिए गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) की सीएसई की छात्रा कशिश ने स्मार्ट अटैंडेंट एप को बनाया है। इसके तहत लड़की कहा पर है इस बारे में उसकी मौके की लोकेशन का पता चलता रहेगा। बहादुरगढ़ निवासी कशिश गुजवि के सीएसई की द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

कशिश ने बताया कि यह उसकी तरफ से डेढ़ माह में तैयार की गई है। हास्टल में लड़कियों को रही परेशानी को देखते हुए उसने एप तैयार करने की सोची।

लड़कियां हास्टल से जाने के बाद वह कहां पहुंची इसको लेकर वार्डन से लेकर परिवार परेशान रहता था। अब सभी उसकी लाइव लोकेशन देकर पता लगा सकेंगे कि वह कहा है। यह सुरक्षा की दृष्टि से काफी लाभकारी साबित होगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!