हरियाणा की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार (3 दिसंबर) को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। IAS अशोक कुमार मीणा को रिटर्निंग ऑफिसर और गौरव गोयल को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

इस बीच भाजपा में सीट पर दावेदारी को लेकर खींचतान बढ़ गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली और कुलदीप बिश्नोई के बाद अब एक पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल भी दावेदार बन गए हैं। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनकी टिकट काट दी थी।

यह सीट इसराना से विधायक और अब प्रदेश सरकार में मंत्री बने कृष्णलाल पंवार के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। उनके इस्तीफे के बाद भाजपा किसी दलित चेहरे को राज्यसभा भेज सकती है। ऐसे में पूर्व मंत्री बनवारी लाल का दावा भी मजबूत माना जा रहा है। हालांकि इस सीट पर भाजपा की तरफ से कुल 8 चेहरे अब इस दौड़ में आ गए हैं।

वहीं पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी। कांग्रेस के पास नंबर नहीं हैं।

हरियाणा की इस एक सीट पर भाजपा का उम्मीदवार ही राज्यसभा का सांसद चुना जाना तय है। राज्य में विधानसभा की 90 में से 48 सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। इसके अलावा 3 निर्दलीय विधायक भी भाजपा को समर्थन दे चुके हैं।

वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के 37 विधायक हैं जबकि 2 विधायक इनेलो के बने हैं। राज्यसभा चुनाव में यही विधायक ही वोटिंग करते हैं। इस चुनाव के लिए वोटिंग 20 दिसंबर को तभी होगी, जब 10 दिसंबर तक भाजपा उम्मीदवार के अलावा कोई दूसरा नामांकन भरेगा।

डॉ. बनवारी लाल: पार्टी का बड़ा दलित चेहरा

कुलदीप बिश्नोई: हरियाणा-राजस्थान के वोटरों में पकड़

सुनीता दुग्गल: पार्टी का बड़ा दलित चेहरा, टिकट कटी थी

मोहन लाल बड़ौली: खुद नहीं लड़े, पार्टी को जितवाया

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!