रोहतक, में अधीक्षक अभियंता इंजीनियर मनिंदर कादयान के मार्गदर्शन में डिविजन नम्बर एक के अंतर्गत आने वाले बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 20 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक स्थानीय राजीव गांधी विद्युत भवन में द्वितीय तल पर खुला दरबार लगाया जाएगा। अधीक्षक अभियंता कादयान ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस शिविर में उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से संबंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, खराब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निपटान किया जाएगा।       कार्यकारी अभियंता (चेयरपर्सन) इंजीनियर सीमा नारा ने बताया की विभाग के कार्यालय में 20 नवंबर को सुबह 11 बजे दोपहर 1:30 बजे तक खुला दरबार लगाया जाएगा। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि नवंबर महीने की 27 तारीख को भी इस शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में सभी बिजली उपभोक्ता जिनका बिल विवाद 50 हजार रुपए तक है या अन्य शिकायत है वह अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। इस दौरान बिजली चोरी, बिजली के दुरुपयोग और घातक गैर-घातक दुर्घटना आदि मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता डिविजन नम्बर-1 के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालय एसडीओ कलानौर, एसडीओ सब अर्बन नंबर-1 रोहतक एसडीओ महम व सब ऑफिस खरक कलां, सब ऑफिस काहनौर के उपभोक्ताओं की शिकायत शिविर में सुनी जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!