रोहतक के गांव बसाना में एक रिटायर्ड अध्यापक का एक्सीडेंट होने का एक मामला सामने आया है। हादसा उस समय हुआ जब रिटायर्ड अध्यापक साइकिल पर सवार होकर खेत में जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह काफी देर तक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा रहा।

उसे उपचार के लिए रोहतक PGI में भर्ती कराया गया। रोहतक के गांव बसाना निवासी कपूर सिंह ने कलानौर थाने में एक्सीडेंट की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि वह अध्यापक के पद से रिटायर्ड है।

वह साइकिल पर सवार होकर गांव सैंपल की तरफ अपने खेत में जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में पीछे से एक मोटरसाइकिल आई। बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल को तेज गति व लापरवाही से चला रहा था। जिसने साइकिल सवार रिटायर्ड अध्यापक को पीछे से टक्कर मार दी।

मोटरसाइकिल सवार की टक्कर लगने के कारण वह सड़क पर गिर गया और चोटें आई। वहीं एक्सीडेंट के बाद मोटरसाइकिल चालक मौके से भाग गया। काफी देर तक सड़क पर गिरा रहा और पता लगने पर उसके परिवार वालों ने उपचार के लिए कलानौर के अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!