लोकसभा चुनाव को लेकर जेजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जेजेपी ने पहली लिस्ट में पांच प्रत्याशियों की घोषणा की है। सिरसा लोकसभा से पूर्व विधायक रमेश खटक को जजपा की ओर से टिकट दिया गया है।

वहीं हिसार से डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मां विधायक नैना सिंह चौटाला को प्रत्याशी बनाया गया है। जेजेपी ने भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।

गुरुग्राम से मशहूर कलाकार राहुल यादव फाजिलपुरिया उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं फरीदाबाद में जेजेपी के युवा नेता नलिन हुड्डा चुनाव लड़ेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!