रेसलर निशा दहिया और उसके भाई सूरज की हत्या के मुख्य आरोपी कोच पवन कुमार और सचिन को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को द्वारका क्षेत्र से हिरासत में ले लिया है। दोनों वारदात के बाद से फरार थे आपको बता दें कि भाई बहन को गोली मारने के बाद मोटर साइकिल पर दिल्ली भाग गया था। दोनों की गिरफ्तारी की सूचना के बाद खरखौदा थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह टीम के साथ उसे लाने के लिए रवाना हो गए हैं। डबल मर्डर के मामले में 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था जिसमें से 2 कोच की पत्नी व साला कुछ समय पहले गिरफ्तार कर लिए गए थे और पवन और सचिन की गिरफ्तारी के बाद अब सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

हलालपुर की रहने वाली पहलवान निशा दहिया और उसके भाई सूरज दहिया की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसकी मां भी गोली लगने से घायल हो गई थी। पहलवान निशा अपने गांव की सुशील कुमार अकादमी में ही प्रैक्टिस करती थी।

अकादमी के कोच पवन कुमार पर ही निशा और उसके भाई सूरज की हत्या का आरोप था। पुलिस ने मामले में पवन कुमार, पत्नी सुजाता और साले अमित व सचिन के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था।

पुलिस ने गुरुवार शाम को रोहतक के डीघल रोड से सुजाता और अमित को गिरफ्तार कर लिया था। थाना खरखौदा प्रभारी करमजीत ने बताया, ‘पवन और सचिन दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस टीम के साथ दोनों को सोनीपत लाने के लिए निकल चुके हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।’

हत्याकांड के बाद फरार पवन और सचिन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जगह दबिश दे रही थी। कोच पवन की पत्नी सुजाता और साला अमित वीरवार शाम को पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे। इसके बाद पवन और उसके दूसरे साले सचिन पर भी दबाव बन गया था। ग्रामीणों ने कोच के एनकाउंटर की मांग कर दोनों फरार आरोपियों की चिंता बढ़ा दी थी।

चौतरफा दबाव को देखते हुए पवन और सचिन के पास गिरफ्तारी देने के सिवाय ऑप्शन नहीं बचा था। उन्हें चिंता सता रही थी कि पुलिस उनका एनकाउंटर न कर दे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!