द्वारका डिस्ट्रिक के उतम नगर इलाके में नौ साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। उसका शव एक घर की बालकनी में प्लास्टिक के कट्टे में मिला। बुधवार दोपहर इस घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया। बच्चे की हत्या गला घोंटकर की गई। उसके साथ गलत काम तो नहीं हुआ, इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। यह बच्चा कई दिन से लापता था, जिसे लेकर किडनैपिंग का भी केस दर्ज था।

फिलहाल पुलिस इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर कातिल का सुराग तलाशने की कोशिश में लगी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब सवा एक बजे विद्या विहार हस्तसाल रोड, उतम नगर में नौ साल के एक बच्चे का शव मिलने की सूचना मिली। यह पता चलते ही पुलिस बी ब्लॉक स्थित एक घर की दूसरी मंजिल पर पहुंच गई, जहां प्लास्टिक के कट्‌टे से शव को बरामद किया गया। यहां मौके पर क्राइम और फॉरेन्सिक टीम को बुलाकर जांच की गई, जिसके बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

यह बच्चा 11 अक्टूबर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत पीड़ित परिजनों ने उतम नगर थाने में दर्ज करवा रखी थी। बताया गया है पुलिस ने मामले में किडनैपिंग का केस तो दर्ज किया लेकिन बच्चे को ढूंढने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। नतीजा, आज बच्चे की मौत के तौर पर सामने आया। बच्चे की हत्या गला घोंटकर की गई है।
अब पुलिस बच्चे के परिजनों और घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है। बच्चे को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था, इस बात का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को वारदात में किसी जान पहचान का हाथ होने का शक है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!