हरियाणा के सिरसा, झज्जर, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, सोनीपत, करनाल, अंबाला के अलावा कुछ अन्य जगह पर छापेमारी चल रही है। गैंगस्टर्स और आंतकियों के नेक्सस को तोड़ने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने बुधवार सुबह हरियाणा सहित 6 राज्यों में एक साथ 100 ठिकानों पर रेड की है। हरियाणा के सिरसा, झज्जर, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, सोनीपत, करनाल, अंबाला के अलावा कुछ अन्य जगह पर छापेमारी चल रही है। जिनके घर और ठिकानों पर रेड की गई है, उनके गैंगस्टरों से लिंक बताए जा रहे हैं।

गुरुग्राम में खालिस्तानी समर्थक और डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के करीबी बिजनेसमैन के घर और कौशल चौधरी के गुर्गे सुधीर उर्फ खुटी के घर रेड चल रही है।गुरुग्राम में 2 जगह NIA की सर्च चल रही है। इसमें सेक्टर-31 में खालिस्तानी समर्थक और डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल के करीबी बिजनेसमैन और दूसरी जगह गैंगस्टर कौशल चौधरी के गुर्गे के ठिकाने पर छापामारी की है। इसी तरह झज्जर जिले में गांव बिसान, लगरपुर और बहादुरगढ़ कस्बा में रेड की गई है। इन तीनों ही जगह पर दिल्ली के डॉन के नाम से मशहूर गैंगस्टर नीरज बवाना से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

सिरसा के डबवाली में कांग्रेसी नेता जग्गा बराड के घर पर NIA ने रेड है। जग्गा के घर पर रेड गैंगस्टरों से संबंधों के चलते की गई। टीम ने डीएसपी एसके त्यागी के नेतृत्व में जांच की। जांच के दौरान पूरे परिवार के सदस्यों के मोबाइल बंद करवा दिए गए। टीम ने करीब 7 घंटे जांच की।

जग्गा बराड़ के मोबाइल को NIA ने जब्त कर लिया। साथ ही उसे दिल्ली में कल पेश होने के लिए नोटिस दिया। जग्गा ने अपने घर पर रेड को राजनीतिक साजिश बताया है। सोनीपत में लॉरेंस गैंग, अंबाला में बंटी कौशल, करनाल में गुरतेज सिंह के यहां सुबह 5 बजे ही पूछताछ चल रही है।

बता दें कि लगरपुर दिल्ली के गैंगस्टर विकास लगरपुरिया का गांव है। विकास लगरपुरिया का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया जब उसने गुरुग्राम में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की कैश चोरी की वारदात कराई, जिसमें एक IPS अफसर की भूमिका सामने आई थी।

सोनीपत में भी कुछ स्थानों पर रेड हुई है। जिसमें तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर काला जेठड़ी के चचेरे भाई के घर जठेड़ी में और उसके भांजे सोनू माहाल के घर गांव पिनाना में भी NIA टीमें पहुंची। तीन दिन पहले दो शराब के ठेकों पर कब्जे में सोनू के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की थी। इसके अलावा गांव पलड़ा में कुख्यात बदमाश अक्षय पलड़ा के घर पर भी रेड की गई है। अक्षय पलड़ा पंजाब की जेल में है। उस पर हत्या के दर्जन भर केस हैं। 15 साल की उम्र में ही पारिवारिक विवाद में पहला मर्डर किया था। वि कुख्यात गैंगस्टर राजू बसौदी का साथी है।

दिल्ली में कई गैंगस्टर्स के खिलाफ यूएपीए के तहत FIR भी दर्ज की गई। इसके बाद पहली बार सितंबर 2022 में एनआईए की टीमों ने पंजाब व हरियाणा में एक साथ छापेमारी की थी। इसके बाद से करीब 8 बार दोनों प्रदेश में रेड हो चुकी है। पंजाब के दो बड़े गैंगस्टर लॉरेंस और बंबीहा ग्रुप ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा, राजस्थान के गैंगस्टर को मिलाकर अलग-अलग सिंडिकेट बनाए हुए है। दोनों ही सिंडिकेट के आंतकियों से कनेक्शन की बात सामने आ चुकी है। सूत्रों के अनुसार, इनके पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार गैंगस्टर्स और उनसे जुड़े लोगों के यहां छापेमारी की जा रही है।

सिरसा NIA सिरसा में पहले गांव तख्तमल के जग्गा तख्तमल, चौटाला के छोटू भाट, मल्लेका में रेड कर चुकी है। दोनों के खिलाफ NIA ने केस भी दर्ज किया हुआ है। जग्गा तख्तमल और छोटू भाट से हथियार बरामद हुए थे। दोनों की प्रॉपर्टी भी NIA सीज कर चुकी है। NIA ने दोनों के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों और गैंगस्टर को आश्रय देने, हथियार उपलब्ध करवाने के मामले दर्ज किए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!