अपने बयानों से 2011 में चर्चा में आने वालीं अभिनेत्री-मॉडल पूनम पांडे की 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। पूनम की टीम ने शुक्रवार को उनके निधन की सूचना दी, लेकिन उनकी मौत कब हुई, कहां हुई इस बारे में जानकारी नहीं दी गई। अब इसी बीच अभिनेत्री ने लाइव होकर बताया कि वह जिंदा है। पूनम ने अपने पेज से एक वीडियो जारी कर कहा- मैं जीवित हूं। वह कहती हैं कि सर्वाइकल कैंसर का मैं शिकार नहीं हुई लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है जो इस बीमारी के बारे में जानती नहीं थी। वह आगे कहती हैं- कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है। वह आगे कहती हैं कि आईये इस बीमारी को लेकर महिलाओं को जागरूक करें। वहीं इससे पहले एक्टर विनीत कक्कड़ ने पूनम की रहस्यमय मौत को लेकर कई दावे किए थे। उनका कहना था कि- मौत की खबर फर्जी है। उन्होंने कहा- मैं पूनम को जानता हूं, वह एक मजबूत महिला हैं. मैंने शो ‘लॉक अप’ में उनके साथ दो सप्ताह बिताए हैं, मैं उनके व्यक्तित्व और चरित्र को जानता हूं… वह बहुत मजबूत महिला है।कक्कड़ ने कहा था कि-ये फर्जी खबर है और कुछ ही दिनों में आपको पता चल जाएगा कि ऐसा है। बता दें कि पांडे के निधन की सूचना आने के बाद सोशल मीडिया पर संदेशों की बाढ़ आ गई। कुछ उपयोगकर्ताओं ने हैरानी जताई और कुछ भ्रमित दिखे। कई वेबसाइट को खंगालने और पूनम पांडे को जानने वाले लोगों से संपर्क करने के बावजूद उनके निधन के बारे में पुष्टि नहीं हो पाई थी।पांडे की मौत की खबर के एक दिन पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट 2024 के तहत 9 से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित करने की सरकार की योजना की घोषणा की थी। पांडे के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में उनके निधन के बारे में सूचना दी गई। बयान में कहा गया था- ‘‘यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। हर जीवित व्यक्ति जो कभी भी उसके संपर्क में आया, उससे वह बेहद प्यार, स्नेह से मिलीं।”

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!