रोहतक में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दो भाइयों पर पड़ोसियों ने रंजिश रखते हुए जालनेवा हमला कर दिया। हमले की पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जिसमें आरोपी लाठी-डंडों से हमला करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं
रोहतक के गांव लाखन माजरा निवासी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को अपने घर से अंकल कृष्ण के घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनके गांव की 2 महिलाओं सहित 6 लोग मिले। उन्होंने पहले बदतमीजी की और फिर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।नरेश ने बताया कि शनिवार को उसके साथ झगड़ा करने के बाद भी आरोपी शांत नहीं हुए। वहीं रविवार को सुबह उसके छोटे भाई जोगेंद्र के साथ झगड़ा किया। आरोपियों ने जोगेंद्र के साथ मारपीट की। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसमें आरोपी लाठी-डंडों से हमला करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं पीड़ित ने आरोपी हमलावरों की वीडियो भी बनाई है। उसने कहा कि आरोपी दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। पहले से ही उसके साथ रंजिश रखे हुए हैं। जिसके कारण उस पर हमला किया।
इस घटना के बाद पीड़ित ने मामलें की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें हमला करने व धमकी देने सहित अन्य धाराओं के तहत संदीप, रणधीर, बिजेंद्र, सुभाष, बीरमति व केला के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
