रोहतक पुलिस की टीम ने अनन्तपुरम सौसायटी के गेट न.2 के सामने से हुई गाडी चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि रैनकपुरा निवासी बनसी की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 15.08.2026 को बनसी ने अपनी गाडी को अनन्तपुरम सोसायटी गेट न.2 के सामने रोड पर खडी की थी। वापिस आने पर बनसी को अपनी गाडी नही मिली। अज्ञात युवक गाडी चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच मुख्य सिपाही प्रवीन द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 16.09.2026 को आरोपी अमरजीत पुत्र इन्द्रसिंह निवासी गांव बखतावरपुर जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया गया है। चोरीशुदा गाडी को पहले ही बरामद किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः-
1.अमरजीत पुत्र इन्द्रसिंह निवासी गांव बखतावरपुर जिला सोनीपत
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 282 दिनांक 15.08.2026 धारा 305 बीएनएस थाना शहर रोहतक।
