रोहतक में आज जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डीबीए), रोहतक के तत्वावधान में 30वीं सब-जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ आज पूरे उत्साह के साथ अचीवर्स बैडमिंटन एकेडमी में हुआ। प्रतियोगिता का उद्धघाटन बतौर मुख्यातिथि बैडमिंटन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी राजबाला दहिया मौजूद रही। खिलाड़ियों से परिचय करते हुए मुख्यातिथि पंवार ने कहा कि हार-जीत से कहीं ज्यादा जरुरी है खेल में हिस्सा लेना।

टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर रितेश दलाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंडर-11 और अंडर-13 आयु वर्ग के मुकाबले कराए जा रहे हैं। इसके अलावा 35+ आयु वर्ग के मैच भी होंगे। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लगभग 150 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने पहुंचें। इस प्रतियोगिता का समापन 16 अगस्त को होगा।
आज के उद्घाटन सत्र में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेंद्र मलिक, सचिव उमेद शर्मा, टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर रितेश दलाल, गिरीश सैनी, गुलशन बजाज, जिला बैडमिंटन कोच प्रवेश, कोच जफर, एकेडमी संचालक पुरुषोत्तम, नीरज दहिया व सतपाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
आज के परिणाम:
प्रतियोगिता के पहले दिन 35+ आयुवर्ग के डबल्स मुकाबले में रितेश और जोगेंद्र की जोड़ी ने पंकज व विपिन की जोड़ी को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स में सेजल ने प्राची और निशिता ने श्रेया को हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-11 बवायस डबल्स में जतिन व निलय ने कंवरजीत व प्रभव को हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई। साथ ही रितिक व श्रेयांश के युगल ने अरमान व प्रांजल को पराजित कर फ़ाइनल में प्रवेश किया।
