रोहतक जिले के कलानौर स्थित गांव कटेसरा निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से हजारों रुपए की राशि कटने का मामला सामने आया है। पीड़ित खाता धारक द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित खाता धारक की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव कटेसरा निवासी दीपक ने बताया कि उसका गांव के ही एक बैंक में खाता है। उसके फोन नंबर पर दो बार पैसे कटने का मैसेज आया। जिसमें पहले मैसेज में 9798 रुपए और दूसरे मैसेज में 28180 रुपए कटने के उसे मैसेज प्राप्त हुए।

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसको लेकर ना ही उसके पास कोई कॉल आई व ना ही उसके द्वारा कोई ओटीपी शेयर किया गया अथवा ना ही कोई मोबाइल लिंक शेयर किया। फिर भी उसके खाते से किसी नाम पता न मालूम व्यक्ति द्वारा 37,978 रुपए काट लिए। फिलहाल पीड़ित द्वारा नाम पता न मालूम व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दे उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!