रोहतक के लाढोत रोड निवासी राजबीर ने सदर थाने में चोरी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह पटवारी है और 22 नवंबर को उसके भतीजे चांद की बेटी अंजू की शादी थी। उनका पूरा परिवार शादी में चांद के घर गया हुआ था। शाम को करीब 6 बजे उसकी पत्नी सुशीला घर को संभालने के लिए वापस आ गई। उसने घर का मैन गेट खोकर देखा तो कमरों के दरवाजे खुले मिले। इसका पता लगने के बाद वह भी घर आ गया।
उन्होंने बताया कि घर आकर चेक किया तो कमरे में रखी लोहे की अलमारी के लॉक टूटे हुए मिले। अलमारी से 4 जोड़ी चांदी की पाजेब, एक चांदी का कड़ा, बच्चे की चांदी की कुडली, दो सोने की कानों की बाली, एक चांदी का सिक्का, 15 हजार रुपए कैश रखे थे। वहीं दूसरे कमरे में रखे बक्से से 35 हजार रुपए, एक मोबाइल फोन चोरी हुए मिले। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। सदर थाना पुलिस ने चोर के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
