Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में नवविवाहित जोड़े की हत्या मामला: लड़की के घरवालों ने मां की बीमारी के बहाने घर बुलाया; अगले दिन बहाने से रोक गोलियां मारी

हिसार में सोमवार को गोलियां मारकर हत्या किए गए तेजवीर और मीना की शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। दोनों को कल हांसी के लाल हुकुम चंद पार्क में 7 गोलियां मारी गई थीं। पुलिस ने पिता की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ साजिश रचकर हत्या का मामला दर्ज किया है।

मृतक तेजवीर के पिता महताब के अनुसार, तेजवीर और मीना पिछले कई दिनों से बड़ाला गांव में रह रहे थे। मीना को सूचना मिली कि उसकी मां की तबीयत खराब है। रविवार को वह तेजवीर के साथ अपने मायके सुल्तानपुर गांव में गई थी। दोनों वहां कुछ देर रुके। मायके वालों का रवैया बिल्कुल नॉर्मल था। इसके बाद वे बड़ाला गांव लौट आए।

सोमवार को तेजवीर और मीना को दिल्ली जाना था। सुबह करीब 8 बजे दोनों बाइक पर निकल गए। मीना के भाई सचिन ने कुछ बात करने के लिए उन्हें पार्क में रुकवा लिया। उसने दोनों से वहां बैठकर बात भी की। वहां सबकुछ सही था। इसके बाद जैसे ही दोनों बैग लेकर चलने लगे तो सचिन ने अपने किसी जानकार को कॉल कर बुला लिया। इसके बाद उन्होंने तेजवीर और मीना की गोलियां मारकर हत्या कर दी।

मीना, तेजवीर के मामा के साले की बेटी है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। 22 अप्रैल 2024 को दोनों ने आर्य समाज विवाह मंदिर कवि नगर गाजियाबाद में प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से तेजवीर के मामा महेन्द्र व उसके परिजन व लड़की मीना के परिवार वाले खुश नहीं थे। उनको मनाने के लिए कई बार प्रयास किए गए, लेकिन लड़की पक्ष के लोग सहमत नहीं थे।

शादी के बाद दोनों दिल्ली में छिपकर रहे। मई महीने में उन्होंने कोर्ट में सुरक्षा के लिए याचिका लगाई थी। इसके बाद 3-4 दिन हिसार के सैफ हाउस में रहे। बाद में उन्होंने कोर्ट से कहा कि उन्हें किसी से कोई डर नहीं है। 10-15 दिन पहले ही दोनों बड़ाला गांव आकर रहने लगे थे।

सोमवार देर शाम नागरिक अस्पताल में मीना‎ व तेजवीर के शवों का पोस्टमॉर्टम किया‎ गया। 2 डॉक्टरों ने करीब 4 घंटे में पोस्टमॉर्टम किया। दोनों को 7 गोलियां लगी हुई थीं। मीना के ‎सिर की बैक साइड में एक गोली फंसी हुई‎ मिली और एक गोली सिर के आरपार हुई ‎मिली। तेजवीर के सिर में 2 गोलियां फंसी‎ हुई थीं। तीन गोलियां पेट में आंतों में‎ फंसी मिली।

पूरा मामला ?

हरियाणा में नवविवाहित जोड़े पर अंधाधुंध फायरिंग; दोनों की मौके पर मौत, दो महीने पहले किया था प्रेम विवाह- परिजन थे नाराज
Exit mobile version