नगर निगम आयुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि रोहतक शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने के उदेश्य से नगर निगम, रोहतक निरंतर कार्य कर रहा है। नगर निगम की टीम द्वारा अवैध पोस्टर, बैनर एवं बोर्ड लगाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजारों, चौक-चौराहों तथा सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर बिना अनुमति लगाए गए पोस्टर, बैनर एवं अवैध विज्ञापन बोर्डों को हटाने की कार्रवाई की।
निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों, सरकारी भवनों, बिजली के खम्बों, दीवारों तथा अन्य स्थानों पर बिना अनुमति पोस्टर एवं बैनर लगाने से शहर की सुंदरता प्रभावित होती है तथा स्वच्छता व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे मामलों में नगर निगम की ऐन्फोर्समेंट टीम द्वारा अवैध होर्डिंगस/फ्लैक्स, पोस्टर आदि लगाने वालो को चिन्हित कर उन पर हरियाणा प्रीवेन्शन ऑफ डिफेसमेन्ट आफ प्रोपर्टी एक्ट 1989, विज्ञापन निति के तहत कार्यवाही कर रही है।
निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने यह भी बताया कि नगर निगम की सफाई शाखा की टीम द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है तथा निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार किया जा रहा है। निगम द्वारा भिन्न-भिन्न क्षेत्रो में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई करवाई जा रही है तथा सफाई कार्य कर रहे कर्मचारियो की भी निरंतर उपस्थित जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि गंदगी फैलाने वालो के चालान सुनिश्चित किए जायेंगें तथा यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जायेगी।
निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में निरंतर विशेष अभियान चलाए तथा अवैध पोस्टर, बैनर एवं बोर्ड लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित निरीक्षण, कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच तथा समाचारपत्रो एवं आमजन से प्राप्त शिकायतो का भी तुरंत समाधान किया जाये।
निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने अपील करते हुए कहा कि रोहतक को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में नगर निगम का सहयोग करें। बिना अनुमति सार्वजनिक सम्पत्तियों, दीवारों, बिजली के खम्बो एवं अन्य स्थानों पर पोस्टर, बैनर अथवा विज्ञापन सामग्री न लगाएं तथा स्वच्छता बनाए रखने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!