रोहतक में सेक्टर-6 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में स्कूलों के स्टूडेंट्स प्रस्तुति दे रहे हैं।

वहीं महम के उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। शिक्षा मंत्री ने राजकीय महाविद्यालय में ध्वजारोहण किया। इससे पहले उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। वहीं सांपला के उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में गन्नौर की विधायक निर्मल रानी ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। कार्यक्रमों में मुख्यातिथि ने परेड की सलामी ली।

समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने मास पीटी शॉ का प्रदर्शन किया जाएगा तथा हरियाणा के अलावा अन्य प्रदेशों की समृद्ध संस्कृतियों एवं देशभक्ति व तिरंगा पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!