रोहतक शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं नागरिकों के लिए बेहतर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। निगम क्षेत्र में प्रतिदिन विशेष सफाई अभियान चलाये जा रहे है। आज सफाई व्यवस्था में सुधार, नालो की सफाई करवाने की योजना एवं बरसात के समय जल निकासी के कार्य की समीक्षा हेतु तकनीकी व सफाई शाखा में कार्यरत अधिकारियो/कर्मचारियो के साथ आयुक्त नरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
नगर निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने बताया ंिक आज की बैठक का मुख्य उदेश्य नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करना था, बैठक में सफाई शाखा में कार्यरत अधिकारियो/कर्मचारियो को निर्देशित किया गया है कि फिल्ड में कार्य कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। प्रायः देखने में आता है कि लोग सार्वजनिक सड़कों, गलियों एवं नालियों में गंदगी के साथ-साथ गोबर डाल रहे है जिससे न केवल स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों, अन्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार चालान किए जाये। इसके अतिरिक्त विशेष रूप से ऐसे डेयरी संचालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाये जो नालो/सीवर में गोबर बहाते है। अब गोबर बहाने वालो पर सख्ती से कार्यवाही की जायेगी तथा उनके चालान सुनिश्चित किए जायेंगें तथा बार-बार नियमों की अवहेलना करने वाली डेयरी पर सीलींग की कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी। क्योकि ऐसा करने से सीवर जाम, दुर्गंध और पर्यावरण प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न होती हैं व आमजन को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता हैं।
नगर निगम आयुक्त नरेन्द्र कुमार ने कहा ंिक नगर निगम द्वारा बरसात से पहले नालो की सफाई सुनिश्चित की जायेगी जिसके लिए नगर निगम पूर्ण संसाधनो के साथ कार्य किया जायेगा। बरसात के समय संवेदनशील/जलभराव बिन्दु चिन्हित किए जा चुके है तथा जल्द ही कार्य करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियो/कर्मचारियो की डयूटी भी लगा दी जायेगी तथा बरसात के समय 24X7 कार्य करने के लिए तैयार है ताकि आमजन को बरसात के समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना निगम की प्राथमिकता है तथा बरसात के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी अधिकारी/कर्मचारी गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्य करें।
बैठक में संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी व मंजीत सिंह, सहायक अभियंता सत्यव्रत, शांत सुहाग, मंदीप, सुनील शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार व सचिन, कनिष्ठ अभियंता सूर्या धनखड़ व नीरज, सफाई निरीक्षक रमेश कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक नरेन्द्र, परमजीत, कृष्ण लाल, सुमित फोगाट, प्रदीप कुमार, संदीप राठी, सुशील आदि उपस्थित रहे।




