रोहतक के गांधी कैंप स्थित मातु राम कम्युनिटी सेंटर के पास एक नवजात बच्ची मिली है। जिसकी उम्र 2 या 3 दिन प्रतीत हो रही है। रविवार की सुबह जब आसपास के लोग यहां से गुजरे तो उन्होंने नवजात बच्ची पड़ी हुई देखी। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पीजीआईएमएस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं नवजात बच्ची को रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया गया। फिलहाल बच्ची की हालत ठीक बताई जा रही है। वहीं पुलिस बच्ची के माता-पिता को खोजने में जुटी हुई है।

रोहतक के पीजीआईएमएस थाना SHO अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांधी कैंप में मातु राम कम्युनिटी सेंटर के पास एक नवजात बच्ची के पड़ा होने की सूचना मिली थी। किसी अज्ञात महिला ने बच्ची को जन्म के बाद फेंक दिया है। इसलिए महिला की तलाश की जाएगी। वहीं अस्पतालों से भी रिकार्ड लिया जाएगा कि उनके यहां किसी महिला ने हाल ही में दो-तीन दिन पहले किसी बच्ची को जन्म दिया है क्या।

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। सबसे पहले बच्ची के माता-पिता का पता लगाया जाएगा। फिलहाल नवजात बच्ची पीजीआई में चिकित्सकों की निगरानी में हैं। वहीं बच्ची का स्वास्थ्य भी अभी ठीक है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!