रोहतक से होकर गुजर रही दिल्ली रोड JLN नहर में शनिवार सुबह एक व्यक्ति की गला सड़ा शव मिला। जब सूचना पाकर पुलिस शव को निकालने पहुंचे तो वहां गाय व सुअरों की लाश भी पीछे से बहकर आई हुई थी। पुलिस मृतक के शव को पानी से बाहर निकालकर पहचान में जुट गई है।

नहर में मिले मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं नहर में बहर आ रहे गायों व सुअरों के शवों के कारण डर का माहौल भी है। अंदेशा लंपी बीमारी के कारण मौत होने का भी जताया जा रहा है। हालांकि अभी तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। नहरों में सुअरों व गायों की लाश बहकर आने का सिलसिला पिछले काफी समय से चलता आ रहा है। जो थमने का नाम नहीं ले रहा।

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40-45 वर्ष प्रतीत हो रही है। वहीं मृतक के हाथ पर त्रिशुल छपा हुआ है और उसके नीचे ऊं नम: शिवाय गुदा हुआ है। वहीं दिल व तीर के निशान के अंदर अंग्रेजी में AR लिखा हुआ है। शव को देखकर लग रहा है कि वह 15-20 दिन पुराना है। काफी समय तक पानी में रहने के कारण गली-सड़ गया है

आईएमटी पुलिस थाना के जांच अधिकारी सन्नी ने बताया कि शव को नहर से निकालकर शवगृह में रखवाया गया है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए आसपास के पुलिस थानों व चौकियों में भी इसकी सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, ताकि मौत के कारण स्पष्ट हो सके।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!