रोहतक नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि रैनकपुरा में पीने के पानी की काफी समस्या थी जिस संदर्भ में नगर निगम, रोहतक के सदन की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि आमजन की सुविधा हेतु रैनकपुरा में बुस्टर के निर्माण के लिए धनराशि नगर निगम से जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, रोहतक को स्थानांतरित की जाये ताकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, रोहतक द्वारा बुस्टर का निर्माण कर रैनकपुरा वासियो को पीने के पानी व्यवस्था की जा सके। इस बुस्टर के निर्माण से रैनकपुरा के आस-पास के क्षेत्र में भी लोगो को पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी। इस बुस्टर के निर्माण हेतु एंव आमजन को पीने के पानी की सुविधा हेतु नगर निगम द्वारा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, रोहतक 20973000 रूपये की राशि स्थानांतरित की जा चुकी है ताकि वहां के निवासियो को जल्द से जल्द पीने के पानी की व्यवस्था की जा सके।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!