हरियाणा में अगस्त भर मानसून एक्टिव रहा, लेकिन अब 3 तीन इसकी सक्रियता कम रहेगी। हालांकि 20 अगस्त से मानसून फिर एक्टिव होगा। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से 3 जिलों यमुनानगर, करनाल व पानीपत में हेवी रेन का अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं अब तक हुई बारिश से प्रदेश की दो प्रमुख नदियां यमुना और टांगरी में पानी का बहाव तेज रिकॉर्ड किया गया।

यमुना नदी का बहाव 25 हजार क्यूसेक पहुंच गया, वहीं टांगरी नदी का बाहव 4 हजार क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया। दोनों नदियों के बहाव के साथ आई रेत से 20 से अधिक गांवों में फसलें खराब हो गई हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!