हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने वाली हैं। मौसम विभाग ने आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 17 सितंबर तक लगातार 6 दिन बारिश के आसार है। 18 सितंबर के बाद बारिश कम होने के अनुमान है। पानीपत में रविवार सुबह बारिश हुई।
यमुनानगर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पंचकूला, अंबाला, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं, मौसम विभाग ने कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी में के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को भी पानीपत, भिवानी, सोनीपत में रुक-रुककर बारिश हुई थी
- 13-14 सितंबर: कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश।
- 15-17 सितंबर: बारिश का दौर बढ़ सकता है, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना।
- 18 सितंबर: बारिश की गतिविधियां कम होकर कुछ स्थानों तक सीमित रहने का अनुमान।
- 19 सितंबर: बारिश रुकने के साथ मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह-शाम में ठंड बढ़ेगी।
