रोहतक में आज अलसुबह आग लगने से से एक मोबाइल की दुकान जलकर राख हो गई। खबर मिलते ही मौके पर आई पुलिस ने दुकानदार को खबर दी। तो उसे घटना का पता चला। मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाकर शटर को खोला गया, तब तक पूरा सामान जल चुका था। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। शॉप में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

रोहतक शहर में छोटू राम चौक पर पीर बाबा मंदिर के बाहरी हिस्से में माधवी इंटरप्राइजेज के नाम से मोबाइल की दूकान चलाने वाले दुकानदार प्रदीप का कहना है कि दुकान में रात के समय ही शॉट सर्किट हो गया होगा। इसके बाद लगी आग धीरे-धीरे विकराल हुई होगी। शटर बंद होने की वजह से इसका सुबह तक पता नहीं चल सका। दूकान के मालिक प्रदीप ने बताया कि शॉप में लाखों का सामान था। जोकि आग में जलकर खाक हो गया है।

मामले में आर्यनगर थाना पुलिस का कहना है कि दुकानदार की शिकायत के बाद आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। नुकसान का आंकलन किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!