जिला बार एसोसिएशन रोहतक के चुनावी बिगुल बजते ही लाइब्रेरी में नामांकन का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को प्रधान पद के लिए तीन वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रधान पद के लिए एडवोकेट दीपक हुड्डा, एडवोकेट अरविंद श्योराण और एडवोकेट रजनेश हुड्डा ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र भरा। वहीं महासचिव पद के लिए एडवोकेट बीरेंद्र सुहाग ने नामांकन किया है। लाइब्रेरी में बनाए गए नामांकन केंद्र पर सुबह से ही गहमागहमी देखी गई। प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों के साथ दस्तावेज लेकर पहुंच रहे हैं। चुनाव समिति द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की जा रही है। चुनाव समिति के अनुसार शाम तक प्रधान पद के लिए और भी नामांकन होने की संभावना है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!