रोहतक शहर की नई अनाज मंडी के गेट नंबर एक के सामने झुग्गी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर अनाज मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया।
रोहतक में अनाज मंडी के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शव करीब 2 दिन पुराना था और चूहों ने मृतक के पैर को कुतर रखा था। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मौत के सही कारणों की जांच में जुटी हुई है।
नई अनाजमंडी चौकी पुलिस ने बताया कि एक अधेड़ व्यक्ति का शव झुग्गी में पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में मृतक की मौत हार्टअटैक से पाई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
