हरियाणा के रोहतक के महम से विधायक बलराज कुंडू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने पिछले दिनों संपर्क में आने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जांच कराने के लिए कहा है। विधायक ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

बुधवार को शाम पांच बजे महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कोरोना के शुरुआती लक्षणों के बाद बीते कल मैंने कोविड-19 का टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। मेरा आग्रह है कि मेरे सम्पर्क में आए सभी लोग अपना टेस्ट करवाएं। गाइडलाइन का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं और मास्क पहनें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

विधायक ने मंगलवार को भी उस समय ट्वीट किया था, जब उन्होंने तबीयत खराब होने पर खुद की कोरोना की सैंपलिंग कराई थी। लिखा था कि बुखार, खांसी आदि की शिकायत आने पर वह कोरोना की सैंपलिंग करा रहे हैं। रिपोर्ट आने से पहले भी विधायक ने खुद के संपर्क में रहने वाले लोगों को जांच कराने कराने की सलाह दी थी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!