रोहतक के मानसरोवर पार्क स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान देवी सिंह देसवाल ने की। बैठक में मुख्य एजेंडा पेंशनर्स समाज की पुरानी मांगों था। साथ ही सरकार अगर मांगों का समाधान नहीं करती है तो सख्त कदम उठाने पड़ेंगे।

मांगों को लेकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा के तत्वाधान में 10 मार्च को करनाल में राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की मीटिंग होगी। इसमें आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवराज नांदल व राज्य चेयरमैन मेहर सिंह नैन ने संयुक्त रूप से कहा कि सर्वसम्मति से बैठक में हरियाणा सरकार के वादा खिलाफी के विरुद्ध रोष प्रकट किया।उन्होंने कहा कि कई राज्यों ओपीएस स्कीम लागू है, हरियाणा में स्कीम लागू क्यों नहीं हो सकती। मीटिंग का संचालन शमशेर सिंह सिवाच ने किया। उन्होंने सभी कर्मचारी से आह्वान किया कि 10 मार्च को करनाल में पहुंचे। ताकि अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा सके। जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करेगी, उनका आंदोलन चलता रहेगा। मीटिंग में ओपीएस की मांग कर रहे कर्मचारियों व सरपंचों पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज की भी कड़े शब्दों में निंदा की।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!