हरियाणा में भाजपा में शुक्रवार शाम तक 169 नेता मेयर पद के लिए आवेदन कर चुके हैं। मेयर पद का चुनाव लड़ने के इच्छुकों में पूर्व सीएम मनोहर लाल के ओएसडी रहे अमरजीत सोलंकी, रोहतक की पूर्व विधायक सरिता, अनिल ठक्कर, पूर्व पार्षद सुरेश किराड़, सुखबीर चंदेलिया, काउंसलिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश बागड़ी और रामअवतार बाल्मीकि समेत अन्य शामिल हैं।

हिसार से सबसे ज्यादा 41 नेताओं ने आवेदन किया है। रोहतक मेयर सीट से चुनाव लड़ने के लिए 19 नेताओं ने आवेदन किया। इन नेताओं ने अपना बायोडॉटा प्रदेश कार्यालय में जमा कराया है।

पानीपत से मेयर पद के लिए 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि 26 वार्डों से पार्षद पद के लिए 219 आवेदन आए हैं। मेयर पद के लिए खास दावेदारों में सीएम नायब सैनी के करीबी पूर्व पार्षद कोमल सैनी और एडवोकेट सुभाष चंद्र सैनी का नाम चर्चा में है।

इसके अलावा, पूर्व सांसद संजय भाटिया के भाई नवीन भाटिया, पूर्व पार्षद संजीव दहिया, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के करीबी राजीव जैन, कांग्रेस से 2019 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके और अब भाजपा में आए संजय अग्रवाल और 2024 विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़कर 200 वोट लेने वाले हिमांशु शर्मा भी मैदान में हैं।

करनाल में मेयर पद के लिए 17 नेताओं ने आवेदन किया है। इनमें दो बार से लगातार मेयर रही पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता ने तीसरी बार आवेदन किया है। इसके अलावा अशोक सुखीजा, कृष्ण गर्ग, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अघी, अनूप भारद्वाज, मोनिका गर्ग, भारत भूषण, उमेश चानना, निशांत शर्मा, योगेश बोघरा, संजीव मेहता, विनय पोसवाल, पूर्व पार्षद मुकेश अरोड़ा, मनोज गुप्ता, राजेंद्र रोड, कांग्रेसी नेत्री आशा गोयल और योगेश गुप्ता शामिल हैं।

यमुनानगर में इस बार मेयर पद की सीट महिला के लिए आरक्षित है। यहां 14 लोगों ने आवेदन किया है, जिनमें कुछ रिटायर्ड महिला कर्मचारी भी शामिल हैं।

सोनीपत में मेयर पद के लिए 16 नेताओं ने आवेदन किया है। पूर्व सीपीएस अनिल ठक्कर, जिला महामंत्री नवीन मंगला, जिला मीडिया प्रभारी नीरज आत्रेय, तरुण देवीदास, डॉ प्रवीन अनेजा, अरुण बंसल, पार्षद सुरेंद्र मदान, मार्केटिंग बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन संजय वर्मा, पार्षद हरिप्रकाश सैनी, पार्षद इंदु वलेचा, महिला मोर्चा जिला सदस्य मुकेश सैनी, गो सेवा आयोग सदस्य राकेश मलिक, संत एवं मठ मंदिर प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनीष राई, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव किरण बाला खत्री, सुमीत गहलावत, सुरेश भारद्वाज ने आवेदन किया।

रोहतक से 19, गुरुग्राम 16, मानेसर में 10, अंबाला 16 और फरीदाबाद में 3 नेताओं ने मेयर पद के लिए दावेदारी पेश की है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!