हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। अप्रैल माह की शुरुआत में ही गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार चला गया है। सिरसा में सर्वाधिक 35.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा अधिकतर जिलों में तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच बना हुआ है।

मौसम विज्ञानियों की माने तो पश्चिमी हवाएं राज्य में एक्टिव होने से तापमान पिछले 3 दिनों में बढ़ा है। इससे पहले उत्तरी हवाएं चलने से एकाएक तापमान नीचे आ गया था। अप्रैल में तापमान 40 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। वहीं मई और जून में हीट वेव का सामन राज्य में करना पड़ सकता है। वहीं कृषि विज्ञानियों ने अगेती गेहूं लगाने वाले किसानों को अंतिम सिंचाई करने की सलाह दी है और तेज हवा के बीच सिंचाई ना करने को कहा है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन के अनुसार, हरियाणा राज्य में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है।

उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 व 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आंशिक बादल और हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की भी संभावना है।

हरियाणा में मार्च महीने में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मार्च प्री-मानसून का पहला महीना होता है, और ये लगभग सूखा रहा। अब अप्रैल व मई में किसान बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान गेहूं कटाई व कढ़ाई का ही काम रहता है।

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क है और इसमें 3 अप्रैल को कुछ बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मार्च 2025 के दौरान कुल 8.9 एमएम वर्षा हुई। यह सामान्य वर्षा से 41 प्रतिशत कम है। मार्च महीने के लिए हरियाणा की सामान्य वर्षा 15.1 एमएम है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!