गुरुग्राम | गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इमारत से उठते धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
