Young man and woman ride a motorcycle. Vector flat style illustration.

Karnal: करनाल के गांव बरसत से एक विवाहिता के रात को भागने का मामला सामने आया है। शाही के 84 दिनों बाद ही विवाहिता ने अपने ससुरालियों को नशीला पदार्थ देकर सुलाया, फिर घर से नकदी, गहने व मोबाइल लेकर फरार हो गई। शादी के बाद विवाहिता को यूपी के युवक से बातचीत करते हुए कई बार पकड़ा और समझाया, लेकिन वे मानने की बजाए भाग निकली। पति ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है।

गांव बरसत निवासी रविन्द्र ने शिकायत में बताया कि 20 जून को उसकी शादी कैथल निवासी दीपा के साथ हुई थी। दीपा ने 11 सितंबर की रात के भोजन में नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे उसके परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद (बेहोशी) की हालत में चले गए। जब सुबह करीब 4 बजे उठे तो दीपा लापता थी और घर से 35 हजार रुपए कैश, 4 तोले सोने के आभूषण, 10 तोले चांदी के गहने, बिना सीम का एक मोबाइल अपने साथ लेकर घर से बिना बताए कहीं चली गई।

कई बार दीपा को फोन पर अर्जुन नाम के लड़के के साथ बात करते हुई पकड़ा था। अर्जुन गांव मोरनी, जिला शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

घरौंडा थाना के एएसआई कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!