रोहतक में दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे पंजाब के एक व्यक्ति से लूट का मामला सामने आया है। गांव मकड़ौली के पास कार सवार दो आरोपी युवक पिस्तौल के बल पर कार, मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

पंजाब के जिला पटियाला के दुगल निवासी तरसेम चंद ने रोहतक के सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उसने शिकायत में बताया कि वह अपनी कार से पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट जाता है। वह रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था l इसी दौरान जब वह रोहतक-गोहाना रोड पर गांव मकड़ौली खुर्द में पुल के पास पहुंचा तो पीछे से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार आई। उस कार पर नंबर प्लेट नहीं थी। उसमें 2 युवक सवार थे और उन्होंने आगे का रास्ता रोक लिया। दोनों युवकों के हाथ में पिस्तौल थी। उन्होंने कार रुकवाकर पहले शीशे पर पिस्तौल मारी और फिर चालक के सिर पर पिस्तौल की बट मार दी।

तरसेम चंद ने बताया कि दोनों युवकों ने उसे खींचकर कार से बाहर फेंक दिया। आरोपियों ने कार की चाबी छीन ली। इसके साथ ही आरोपियों ने मोबाइल फोन और पर्स भी छीन लिया। पर्स में करीब 5000 रुपए, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कार की आरसी आदि थी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए I इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!