ट्रेन में सफर के दौरान अपनी आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले सुनील लोधी अब एक बड़े मंच तक पहुंच गए हैं। सुनील लोधी को फिल्म ‘Hanuman Ansh’ में भजन गाने का मौका मिला है। उनके द्वारा गाया गया भजन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुनील लोधी लंबे समय से ट्रेनों में गाना गाकर अपनी प्रतिभा लोगों तक पहुंचाते रहे हैं। उनकी आवाज और भक्ति गीतों को सुनकर कई लोग उनकी सराहना करते थे। इसी हुनर ने उन्हें फिल्म तक पहुंचने का रास्ता दिया।

बताया जा रहा है कि सुनील की प्रतिभा पर ध्यान जाने के बाद उन्हें ‘Hanuman Ansh’ में भजन गाने का अवसर मिला। फिल्म में उनकी आवाज में गाया गया भजन अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुनील लोधी की यह कहानी उन कलाकारों के लिए भी प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने का सपना देखते हैं।

नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों काफी सुर्खियों में है। रिलीज के पहले हफ्ते में जिस फिल्म की कमाई लाखों तक ही सीमित थी तीसरे वीकेंड में एंट्री करते ही उसकी कमाई अचानक बढ़ गई। बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ जैसी कमाई कर रही है, उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। इस फिल्म ने 1 महीने में ही 800 फीसदी का मुनाफा कमा लिया है और बंपर कमाई पर ब्रेक लगता भी नहीं दिख रहा। ‘हनुमान अंश’ का एक भजन भी इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है, जिसके बोल ‘संकट के कटैया हनुमान’ है। इस भजन को बुंदेलखंड के लोकगायक सुनील लोधी ने आवाज दी है, जो जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं। ऐसे में सुनील लोधी की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

हनुमान अंश’ के सुपरहिट भजन ‘संकट के कटैया हनुमान’ को आवाज देने वाले सुनील लोधी एक समय पर ट्रेन और गांव-देहात में भजन गाकर गुजारा करते थे। लेकिन, आज के समय में अब हर तरफ उनकी आवाज गूंज रही है। ‘हनुमान अंश’ 1 महीने पहले, 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और जैसे ही इसका भजन ‘मोरे संकट के कटैया हनुमान’ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इसके सिंगर को हर तरफ खोजना शुरू कर दिया, तब लोगों को पता चला कि ये सिंगर सुनील लोधी हैं जो बुंदेलखंड के लोकगायक हैं और पवन पुत्र हनुमान के बहुत बड़े भक्त हैं।

आज यूट्यूब पर सुनील लोधी के भजन को यूट्यूब पर 30 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इंस्टाग्राम पर भी इस गाने पर कई रील वायरल हो रहे हैं। अपनी खूबसूरत आवाज के जरिए अब बॉलीवुड में सुनील लोधी की आवाज धूम मचा रही है। सुनील लोधी की बात करें तो वह जन्म से दृष्टिबाधित हैं। सुनील का परिवार आर्थिक रूप से इतना कमजोर था कि वह कभी स्कूल तक नहीं जा पाए और म्यूजिक की भी कोई ट्रेनिंग नहीं ली। लेकिन, भगवान ने इतने खूबसूरत हुनर से नवाजा कि आज के समय में वह हर तरफ उन्हीं की चर्चा है। सुनील लोधी ने 10 साल की उम्र में ही तंबूरा बजाना सीख लिया था और उसी के सहारे भजन गाते हैं।

कभी सुनील लोधी ने ट्रेन में भजन गाए तो कभी गांव-गांव तंबूरा लेकर घूमे और अब हर तरफ उनकी आवाज गूंज रही है। सोशल मीडिया के जरिए उनकी आवाज ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी तक पहुंची, उन्होंने सुनील को गाना गाने का मौका दिया और अब उनका भजन हर किसी की जुबान पर है। न स्कूल, न कोई प्रोफेशनल ट्रेनिंग और न ही कोई गॉडफादर, बस एक तंबूरा, हनुमान जी पर अटूट विश्वास, खूबसूरत आवाज और हौंसले के दम पर अब हर तरफ सुनील लोधी छाए हैं।

भोपाल में ‘हनुमान अंश’ फिल्म के गायक सुनील लोधी ने CM मोहन यादव से मुलाकात की। जन्म से दृष्टिबाधित सुनील ने फिल्म के लिए बुंदेली गीत गाया है। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!