हरियाणा मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक 18 मई, सोमवार को आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे। यह बैठक सोमवार सुबह 10 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी। माना जा रहा है कि बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम प्रशासनिक और नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। विभिन्न विभागों के एजेंडा आइटमों को मंत्रिमंडल की मंजूरी के लिए रखा जा सकता है। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी हरियाणा दौरे पर आ सकते हैं। इसको लेकर भी मीटिंग में सीएम अपने सहयोगियों से चर्चा करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में विकास परियोजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया जा सकता है। बैठक के बाद लिए गए फैसलों की आधिकारिक जानकारी जारी की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!