दिल्ली मंडल में परिचालन संबंधी कारणों के चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। इसका असर हरियाणा से दिल्ली के रास्ते सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार 11 से 13 सितंबर 2026 के बीच 4 रेलसेवाओं के संचालन और मार्ग में बदलाव किया गया है।

इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर—

🔹14737 भिवानी-तिलक ब्रिज रेलसेवा 12 और 13 सितंबर को शकूरबस्ती तक ही चलेगी। शकूरबस्ती से तिलक ब्रिज के बीच ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

🔹 14738 तिलक ब्रिज-भिवानी रेलसेवा 12 और 13 सितंबर को तिलक ब्रिज के बजाय शकूरबस्ती से संचालित होगी। इससे भिवानी, रोहतक और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

🔹 15307 तिलक ब्रिज-सिरसा रेलसेवा 11 और 12 सितंबर को तिलक ब्रिज के बजाय नई दिल्ली स्टेशन से संचालित होगी। तिलक ब्रिज से नई दिल्ली के बीच इसका संचालन आंशिक रूप से रद्द रहेगा।

🔹 54411 रेवाड़ी-मेरठ कैंट रेलसेवा 12 सितंबर को बदले हुए मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली किशनगंज, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली शाहदरा और साहिबाबाद होकर मेरठ कैंट पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का समय, स्टेशन और मार्ग जरूर जांच लें, ताकि अंतिम समय में परेशानी का सामना न करना पड़े।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!