रोहतक पुलिस की एसडीयू टीम ने आईएमटी एरिया से युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से कुल 34 ग्राम 51 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुई है। युवक को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
 पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि धर्मबीर के नेतृत्व मे एसडीयू की टीम नान्दल धर्मकांटा टी प्वाइटं आईएमटी रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की बाबरा मौहल्ला निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये आईएमटी चौक खेडी साध से युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान अमित पुत्र जोगीराम निवासी बाबरा मौहल्ला रोहतक के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 34 ग्राम 51 मिलीग्राम हैरोईन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना आईएमटी मे अभियोग संख्या 226/2026 अंकित किया गया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई। जांच मे सामने आया कि आरोपी ने नशीला पदार्थ विक्की पुत्र सुरजभान निवासी अशोक नगर गोहाना से खरीदा था। दिनांक 10.09.2026 को आरोपी विक्की को भी गिरफ्तार किया गया है।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!