हरियाणा के सीएम नायब सिंह रविवार को बावल मंडी में आयोजित समरसता एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में जाति प्रमाण पत्र में चमार शब्द की जगह मेघवाल शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए वह अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भेजेंगे।
मेघवाल समिति द्वारा मुख्यमंत्री के सामने रखी गई 10 मांगों में यह मांग प्रमुखता के साथ उठाई गई थी। जिस पर अपनी सहमति देते हुए मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने अन्य सभी मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री राव नरबीर सिंह को साथ लेकर कार्यक्रम में पहुंचे।
मेघवाल समिति के इस कार्यक्रम में बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व कोसली के विधायक अनिल यादव भी पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों की 411 प्रतिभाओं के साथ मंच से नीचे आकर फोटो खींचवाई। इससे पहले पुलिस ने काले कपड़े पहनकर दफ्तर से बाहर आए कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी को पुलिस ने डिटेन किया। एनएसयूआई के रवि मसीत और शहरी जिला अध्यक्ष प्रणीन चौधरी को भी सुबह हाउस अरेस्ट किया। गुरुग्राम की घटना को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने यह कार्रवाई की।
