हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग (DR&DM) ने राज्य में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। विभाग की ओर से 33 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों के पोस्टिंग और ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं।

ये सभी अधिकारी हाल ही में कानूनगो और जिला राजस्व लेखाकार (DRA) के पद से पदोन्नत होकर नायब तहसीलदार बने हैं। सरकार ने इन्हें राज्य के विभिन्न जिलों में खाली पड़े पदों पर नियुक्त किया है, ताकि राजस्व कार्यों में तेजी लाई जा सके।

आदेश डॉ. सुमिता मिश्रा, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तीय आयुक्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 2 जून 2026 को जारी किए गए। आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!