हरियाणा सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 16 आईएएस (IAS) और 10 एचसीएस (HCS) अधिकारियों के तुरंत प्रभाव से तबादले व नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के तहत राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों के प्रशासनिक प्रमुख बदले गए हैं। जे. गणेशन (IAS) टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के महानिदेशक (DG) तथा अर्बन एस्टेट्स के महानिदेशक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे नागरिक संसाधन सूचना विभाग के आयुक्त एवं सचिव और HCAPSD प्रोजेक्ट के सीईओ का कार्यभार भी संभालेंगे। मुकुल कुमार (IAS) हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), पंचकुला के मुख्य प्रशासक (Chief Administrator) बनाए गए हैं। साथ ही उन्हें गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड और हरियाणा रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक (MD) भी नियुक्त किया गया है।

IAS जिनके विभाग बदले गए:

अमनीत पी. कुमार (IAS 2001): खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, भविष्य (Department of Future) और खेल विभाग की प्रधान सचिव नियुक्त की गई हैं।

चंद्र शेखर खरे (IAS 2008): हैफेड (HAFED) के नए प्रबंध निदेशक बनाए गए हैं। इसके अलावा वे ‘हाउसिंग फॉर ऑल’ के महानिदेशक का प्रभार भी संभालेंगे।

विनय प्रताप सिंह (IAS 2011): हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (HSIIDC) तथा हरियाणा वित्तीय निगम के प्रबंध निदेशक नियुक्त किए गए हैं।

अशोक कुमार मीणा (IAS 2006): शहरी स्थानीय निकाय (ULB) तथा विदेशी सहयोग विभाग के आयुक्त एवं सचिव होंगे।

शरणदीप कौर बराड़ (IAS 2009): शहरी स्थानीय निकाय विभाग की महानिदेशक (DG) बनाई गई हैं।

सुशील सरवान (IAS 2012): विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक का पद संभालेंगे।

महत्वपूर्ण HCS अधिकारियों के तबादले

विराट (HCS 2011): मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के OSD के साथ अब प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी विभाग के कंट्रोलर का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

नीरज शर्मा (HCS 2022): राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण (State Police Complaint Authority) के सचिव बनाए गए हैं।

राकेश सैनी (HCS 2016): HSVP गुरुग्राम के संपदा अधिकारी-I (Estate Officer-I) और अनुपमा मलिक (HCS 2016) को संपदा अधिकारी-II नियुक्त किया गया है।

सुरेश रावेश (HCS 2019): संयुक्त परिवहन आयुक्त (Joint Transport Commissioner) बनाए गए हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!