हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS और HCS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में नगर निगम, जिला प्रशासन, सूचना एवं जनसंपर्क, परिवहन, राजस्व, चिकित्सा शिक्षा, खनन, पंचायती राज, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, चरखी दादरी, रोहतक और अंबाला समेत कई विभागों और जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

प्रमुख बदलाव
हेमा शर्मा (IAS) को कमिश्नर, करनाल डिवीजन बनाया गया।
यशेंद्र सिंह (IAS) को नगर निगम फरीदाबाद का आयुक्त और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड का CEO नियुक्त किया गया।
धीरेंद्र खडगटा (IAS) को मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च विभाग का निदेशक और स्टेट ट्रांसपोर्ट निदेशक बनाया गया।
प्रदीप दहिया (IAS) को नगर निगम गुरुग्राम का आयुक्त तथा जिला नगर आयुक्त, गुरुग्राम की जिम्मेदारी सौंपी गई।
डॉ. आदित्य दहिया (IAS) को सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग का महानिदेशक बनाया गया।
सम्वर्तक सिंह खंगवाल (IAS) को निदेशक, खान एवं भूविज्ञान विभाग नियुक्त किया गया।
विवेक आर्या (IAS) को पंचकूला में ADC-cum-District Citizen Resources Information Officer बनाया गया।
पंकज कुमार (HCS) को CEO, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के साथ CEO, जिला परिषद एवं DRDA, कुरुक्षेत्र की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
सुरेश कुमार (HCS) को सिटी मजिस्ट्रेट, चरखी दादरी नियुक्त किया गया।
सरकार ने जारी किए आदेश

हरियाणा सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित अधिकारियों को जल्द नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और विभिन्न विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!