रोहतक पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने आभुषण चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 03.01.2026 को शीतल नगर बाग वाली गली निवासी आशीष ने थाना शिवाजी कॉलोनी में घर से चोरी करने बारे शिकायत दी थी। आशीष ने बताया कि दिनांक 03.01.2026 की रात को अज्ञात व्यक्ति उसके मकान में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण व करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए थे।
मामले की जांच स.उप.नि. नवीन द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 19.11.2026 को आरोपी संदीप पुत्र नरेश निवासी राज नगर, वार्ड नंबर-2 टोहाना, जिला फतेहाबाद व चन्द्रप्रकाश पुत्र सुभाष निवासी किला मोहल्ला, टोहाना, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से चोरी शुदा सामान बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. चन्द्रप्रकाश पुत्र सुभाष निवासी किला मोहल्ला, टोहाना, जिला फतेहाबाद
  2. संदीप पुत्र नरेश निवासी राज नगर, वार्ड नंबर-2 टोहाना, जिला फतेहाबाद

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 05 दिनांक 03.01.2026 धारा 305, 331(4), 3(5), 61(2), 112 बीएनएस थाना शिवाजी कालोनी रोहतक

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!